दौसा में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में घने बादल छाए, बारिश की संभावना के चलते किसानों की चिंता बढ़ी

दौसा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां बीती रात से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, इससे धूप भी ठीक तरीके से नहीं निकली है। मौसम विभाग ने जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश होती है तो एक बार फिर ठंड का असर बढ़ जाएगा, साथ ही सरसों की अगेती फसलों में नुकसान होगा। क्योंकि इन दिनों अगेती फसलों की कटाई चल रही है। यहां पिछले दिनों में सर्दी का असर कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात्रि का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि सोमवार का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बादलों के साथ हल्की धूप खिली हुई, लेकिन ऑल वेदर अलर्ट के अनुसार बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *