दौसा जिले के महुवा कस्बे में बैंक के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। घटनाक्रम बीती रात कस्बे में जयपुर रोड़ स्थित बैंक के सामने का है। सुबह नींद खुलने पर देखा तो पिकअप गायब थी, जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर तड़के करीब सवा 4 बजे पिकअप चोरी की वारदात होना सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक के सामने खड़ी की थी दरअसल, स्थानीय निवासी रफीक खान अपनी पिकअप जयपुर रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के सामने खड़ी कर पास की ही दुकान में सोने चला गया। इसके बाद शनिवार तड़के करीब सवा 4 बजे अज्ञात चोर पिकअप को चुरा ले गए। सुबह 8 बजे जागने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पिकअप को कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पिकअप में कैश-कागजात भी थे पिकअप मालिक रफीक खान पुत्र कमरुद्दीन निवासी जवाहर कॉलोनी मंडावर रोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि रात में दुकान के सामने खड़ी पिकअप को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। जिसमें रखे 14 हजार रुपए, चेकबुक सहित अन्य कागजात भी चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


