दौसा में मौसम बदला, तेज धूप से ठंड से राहत:पिछले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढोतरी; अभी और बढ़ेगा तापमान

जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके चलते सुबह धूप में तेजी आने से पहले ठिठुरन भरी सर्दी का महसूस की गई। इस दौरान घास-फूस, तूडी व कचरे के ढेर पर ओस की बूंदें जमी हुई देखी गई। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का जतन करते देखे गए। हालांकि दिन में तेज धूप से ठंड से राहत मिल रही है। वहीं अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढोतरी हुई है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर भीषण ठंड से गेहूं व सरसों की फसलों में नुकसान की आशंका के चलते किसान चिंतित हैं। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फसलों को अत्यधिक ठंड से बचने के लिए खेतों में सिंचाई करें। गंधक व सल्फर का छिड़काव करें। इसके अलावा रात्रि के समय खेतों के बाहर पड़े हुए कचरे में आग लगाकर धुएं से भी फसल को बचाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *