दौसा में रंगाई-पुताई करने वाला ही निकला चोर:काम के बहाने रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता था; पूछताछ में जुटी पुलिस

दौसा की मंडावर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने उकरूँद गांव में मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और मकानों की मरम्मत व रंग-रोगन कर मजदूरी करने के लिए इलाके में आया हुआ था। इसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। इस संबंध में 4 जनवरी को राधेश्याम मीणा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान के अंदर रखी सन्दूक का ताला तोडकर नकदी व जेबरात चोरी कर ले गए। जिसके बाद एसपी सागर राणा के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने टीम का गठन कर साक्ष्य जुटाए। यूपी का रहने वाला है आरोपी मामले में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी इमरान उस्मानी उर्फ छोटू (27) निवासी महावीर नगर राधेवाली, शिव नगर जगनेर रोड थाना शाहगंज आगरा, यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मकानों की मरम्मत व रंगाई-पुताई के काम के बहाने पहले घरों में रैकी करता था, इसके बाद मौका लगते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *