दौसा में विधायक ने रवाना किया सुशासन रथ:कलेक्टर ने सरकारी स्कूल में सफाई की, शपथ दिलाई

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दौसा पंचायत समिति के नांगल बैरसी एवं दौसा शहर के मुक्ति बाग में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौंदर्यीकरण आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नांगल बैरसी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उप जिला प्रमुख मानदाता मीना, जिला परिषद सीईओ बिरदी चन्द गंगवाल, एसीईओ राजेश कुमार मीना, बीडीओ मातादीन मीना आदि मौजूद रहे। विधायक ने रवाना किया सुशासन रथ
महवा विधानसभा क्षेत्र में सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुशासन रथ को बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा महवा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पूरे विधानसभा में पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार के 2 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। इस अवसर पर जिला सह संयोजक मंजूलता जाटव, विधानसभा संयोजक मिश्री देवी, विधानसभा सह संयोजक योगेश शास्त्री, मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय, धारासिंह पीपलखेडा, राजबहादुर, कुलदीप सिंह, मुकेश सहित उपखंड स्तरीय अधिकारी, संगठन एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुक्ति बाग में किया श्रमदान
इसी प्रकार जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत दौसा शहर में चाणक्य छात्रावास के सामने मुक्ति बाग में श्रमदान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां एएसपी हेमंत कलाल, एडीएम अरविंद शर्मा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, पार्षद, नगर परिषद स्टाफ एवं लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान मुक्ति बाग में साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *