पश्चिमी विक्षोभ के असर से दौसा जिले में कड़ाके की ठंड़ का असर तेज हो गया है। सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी बेहद कम बनी हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड का असर अभी और तेज होने की संभावना जताई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से लोगों को सड़कों पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिल से गुजरने वाले जयपुर-बांदीकुई, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे, मनोहरपुर-दौसा और दौसा-कौथून नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। सड़कों पर वाहन फोग लाइट जलाकर गुजरते देखे गए। सतर्क रहने की सलाह
मौसम के जानकारों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस वजह से रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। ठंडी हवाओं के प्रभाव से आमजन को सर्दी से सतर्क रहने की सलाह दी गई अगले कुछ दिन नहीं मिलेगी राहत
आईएमडी का कहना है कि मौसम शुष्क बने रहने और तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अगले पांच से छह दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।


