दौसा में हाईवे पर बिखरे डेयरी प्रोडक्ट:बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, कलेक्ट्रेट चौराहे पर हादसा

दौसा में बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम बीती रात करीब 9 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे पर हुआ। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस ने हाईवे कंपनी को क्रेन भिजवाने के लिए सूचना दी। इसके काफी देर बाद भी क्रेन मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद प्राइवेट क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि डेयरी प्रोडक्ट लेकर एक ट्रेलर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कलेक्ट्रेट चौराहे से गुजर रहा था कि सड़क पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। ट्रेलर के पलटने से हाईवे पर डेयरी प्रोडक्ट के बिखरने से ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करवाया। थाना इंचार्ज भगवान सहाय ने बताया कि हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रेलर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *