दौसा में 20KM की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं:मावठ के बाद ठंड ने फिर से जोर पकड़ा; न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिले में बीती रात से ही तेज सर्द हवा चल रही है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार सुबह सर्द हवा ने गति पकड़ी तो लोग दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि मौसम पूरी तरह साफ होने से धूप निकली हुई है, इसके बावजूद 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी सर्द हवाओं ने एकाएक ठंड बढ़ा दी है। यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में आगामी तीन दिन कड़ाके की ठंड सर्दी का असर बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। जबकि 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से आंधी-बारिश की संभावना है। कई इलाकों में घना कोहरा भी रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *