दौसा में श्यालावास स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह का बुधवार को जेल DIG मोनिका अग्रवाल ने निरीक्षण किया।
डीआईजी के श्यालावास पहुंचने पर मुख्य प्रहरी वीरेन्द्र भाटी के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद उन्होंने किचन, जेल फैक्ट्री, डिस्पेंसरी, मुलाकात व्यवस्था, पिक्स सिस्टम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, अलार्म सिस्टम, हाई सिक्योरिटी वार्ड, सिक्योरिटी उपकरण आदि का जायजा लिया। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क को बाधित करने वाले टॉवर फॉर हार्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम को स्थापित करने वाली जगह को देखा। इसके अतिरिक्त जेलों से रिहा हुए विदेशी नागरिकों के लिए स्थापित होने वाले डिटेंशन सेंटर के नवीन निर्माण कार्य की लोकेशन के बारे में जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ से चर्चा की। हेल्प डेस्क रजिस्टर का किया उद्घाटन
उन्होंने बंदियों के लिए हेल्प डेस्क रजिस्टर का उद्घाटन किया। अब बंदियों की समस्याओं का समाधान एवं निस्तारण पंजिका में लिखा जाएगा। उन्होंने बंदियों की परेड लेकर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही, स्टाफ की संपर्क सभा ली और जेल सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सैनी, जेलर विकास बागोरिया, डिप्टी जेलर दिलावर ख़ान, आरएसी के प्लाटून कमांडर मनेश कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी टीकम चंद चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी रतिराम मीणा, अभयेन्द्र कुमार सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।


