जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले के आरोपियों ने अदालती दौड़ शुरू कर दी है। मामले में चार्जशीटेड आरोपी कुमुद कुमार, डॉ. शिशिर सिंह, विकास पांडे एवं अरविंद सिंह ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। याचिका पर बुधवार को सीबीआई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने विकास व अरविंद की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 11 अप्रैल एवं डॉ. शिशिर की याचिका पर सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। कुमद की याचिका पर 19 अप्रैल को सुनवाई होगी। अदालत ने बीते 7 मार्च को 64 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। इसमें ऐसे नाम भी हैं, जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर डीएससी से एसपी बन कर जिला संभाल रहे हैं।


