धंसने के 3 दिन बाद सड़क की हुई मरम्मत, चारपहिया वाहनों की आवाजाही आज से

बालोद| शुक्रवार को पीएमजीएसवाई के अधिकृत एजेंसी के मजदूरों ने दियाबाती से कंवर मार्ग पर अकलवारा पुल एप्रोच रोड के पास धंसी सड़क की मरम्मत की। गुरूर जपं सदस्य व सभापति संध्या अजेंद्र साहू, सरपंच उतरा मरकाम सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में गड्‌ढे में पत्थर, गिट्‌टी डालने के बाद सीमेंट से ढलाई कर समतल किया गया। मरम्मत काम होने के बाद दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। शनिवार से चारपहिया वाहन चालकों की आवाजाही शुरू होगी। गौरतलब है कि 8 जुलाई को सड़क धंस गई थी। इस वजह से आवाजाही बंद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *