धनबाद के बलियापुर में सड़क हादसा:साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी हीरक रोड पर हुए हादसे में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी सत्यवान महतो के रूप में हुई है। स्टीलगेट में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी से लौटते समय पलानी भवानी विद्या मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। सड़क जाम कर किया हंगामा स्थानीय लोगों को घटनास्थल पर एक मारुति कार का व्हील कैप मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन से दुर्घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। थाना प्रभारी आशीष भारती ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। काफी देर बाद जाम हटाया गया। लोगों ने की कार्रवाई की मांग धनबाद-बलियापुर मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *