धनबाद के मधुबन कांड में बड़ी कामयाबी:हथियार के साथ शेख मोबिन गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी पकड़े गए

धनबाद पुलिस को मधुबन कांड में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शेख डब्लू गुट के सदस्य शेख मोबिन को एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 9 जनवरी को हुई मधुबन की घटना में वर्चस्व को लेकर बम बाजी, गोलीबारी और आगजनी की गई थी। इतना ही नहीं, बाघमारा एसडीपीओ पर पथराव भी किया गया था। इस संबंध में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। डीएसपी ने बताया कि अभी भी लगभग 70 से 80 नामजद और अप्राथमिक अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। धर्माबांध ओपी और मधुबन थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *