धनबाद पहुंची ईडी टीम, प्रमोद सिंह के घर के कागजात खंगाले

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आरएचएम घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह के धनबाद स्थित आवास में शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक सर्वे किया। ईडी ने इसी साल उसे फरवरी में गिरफ्तार किया था। प्रमोद सिंह पर एनएचआरएम की 9.50 करोड़ रुपए की राशि के घोटाले का आरोप है। ईडी की टीम ने आरोपी के घर में इस मामले से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। प्रमोद सिंह पर आरोप है कि वर्ष 2008 में उसे संविदा के आधार पर एनआरएचएम में नियुक्त किया गया था। उसे मात्र 17 हजार रुपए मानदेय मिलता था। उसे धनबाद जिले के दो प्रखंडों में योजना से संबंधित दायित्व दिए गए थे। एनआरएचएम में उसे योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान राशि आवंटित करने और उसका हिसाब रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है िक उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने कार्य के दौरान 9.5 करोड़ रुपए की सरकारी राशि अपने करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। बाद में संबंधित लोगों से राशि उसने वापस ली और अपने परिवार को लोगों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। अब तक ईडी जांच के दौरान प्रमोद सिंह की 1.63 करोड़ रुपए संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *