धनबाद पुलिस ने मोहर्रम को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित इस ड्रिल में वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल ने हिस्सा लिया। ड्रिल के दौरान त्योहार में उपद्रव जैसी स्थिति पर काबू पाने का अभ्यास किया गया। कुछ जवानों ने उपद्रवियों की भूमिका निभाई। पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया भी की गई। सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जवानों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और लाठी से लैस किया गया है। ड्रिल में इन सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन भी किया गया। जिले के सभी थानों को अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


