धनबाद में जियाडा की विभागीय गाड़ी का एक्सीडेंट:रॉन्ग साइड से आ रही थी बोलेरो, बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

धनबाद के गोल बिल्डिंग स्थित 8 लेन पर एक हादसा हुआ। हादसे में जियाडा के रिजनल डिप्टी डायरेक्टर की विभागीय बोलेरो कार (जेएच 15 एन 8464) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो रॉन्ग साइड से आ रही थी। उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में आमाघाटा निवासी बैंककर्मी मनोज कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। कैसे हुआ हादसा स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के करीब साढ़े सात बजे जियाडा की रिजनल डिप्टी डायरेक्टर की कार गोविंदपुर से होते हुए 8 लेन पहुंची। गाड़ी की गति तेज थी और चालक ने रॉन्ग साइड पर गाड़ी चल रहा था। इसी बीच एचपी पेट्रोल पंप के समीप कार मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की ओर आ रही बाइक को सामने से टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। यह देख कार का चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल जानकारी मिलने के बाद सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस घटना की जानकारी जुटाने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस अधिकारी से फोन पर किसी से बात कराई। जिसके बाद रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के बोर्ड को हटा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि गाड़ी में कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, केवल चालक ही गाड़ी चला रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *