धनबाद में ट्रक-बुलेट की टक्कर:पलानी मोड़ पर ब्रेक फेल होने से हादसा, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा टल गया। पलानी मोड़ के पास एक 18 चक्का सीमेंट ट्रक और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना उस समय हुई जब ट्रक बलियापुर से गोविंदपुर की ओर जा रहा था। पलानी मोड़ पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक सामने से आ रही बुलेट की तरफ बढ़ने लगा। युवक ने तुरंत चलती बाइक से छलांग लगा दी। हालांकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नाराज लोगों ने किया सड़क जाम स्थानीय लोगों ने युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वे ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और यातायात सामान्य कराया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। ग्रामीणों ने हीरक रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। साथ ही नियमित ट्रैफिक मॉनिटरिंग की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *