धनबाद में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर:शोले मूवी की जेल से लेकर माटी कला तक की कलाकारी दिखेगी पंडालों में, आकर्षक होगी लाइटिंग

धनबाद में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दुर्गा पूजा 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर विजयादशमी तक चलेगा। शहर में पंडालों का निर्माण तेजी से हो रहा है। साथ ही हर जगह आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। मनाईटांड़ गोल बिल्डिंग का पंडाल फिल्म शोले की 50वीं वर्षगांठ पर आधारित है। इसे अंग्रेजों के जमाने की जेल का रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु यहां शोले फिल्म के गब्बर सिंह, जय-वीरू और जेलर के प्रतिरूप देख सकेंगे। नवयुवक संघर्ष समिति के डायरेक्टर श्यामल सेन के अनुसार, इस पंडाल पर 6 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 16 लाख पंडाल निर्माण पर खर्च हीरापुर झारखंड मैदान में सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल माटी कला पर आधारित है। इसका थीम ‘माटी से बना, माटी में मिला – सृष्टि’ है। कमेटी सदस्य विकास साहू ने बताया कि इस वर्ष का कुल बजट 26 लाख रुपए है। इसमें से 16 लाख पंडाल निर्माण पर खर्च होंगे। पंडालों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थर्माकोल पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की परत चढ़ाई गई है। यह आग से बचाव के लिए किया गया है। शेष बजट लाइटिंग, सुरक्षा, पुजारी के मानदेय और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी धनबाद के पंडाल अपनी भव्यता और रचनात्मकता के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। मनाईटांड़, हीरापुर और सरायढेला के पंडाल विशेष रूप से चर्चा में हैं। मिट्टी के कलश और कपड़े का इस्तेमाल पंडाल का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इसे पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से तैयार किया जा रहा है। निर्माण में केवल मिट्टी के कलश और कपड़े का इस्तेमाल हो रहा है। यहां लगभग 12 हजार मिट्टी के घड़े लगाए जाएंगे, जो पूरे पंडाल को अद्भुत रूप देंगे। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए पीने का पानी, साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों का दावा है कि झारखंड मैदान का पंडाल इस बार भी शहरवासियों को आकर्षित करेगा। लक्ष्मी पैलेस बड़ोदरा की थीम पर पंडाल धनबाद के सरायढेला में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष का पंडाल गुजरात के लक्ष्मी पैलेस बड़ोदरा की थीम पर तैयार कर रही है। इस भव्य पंडाल के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आ रही है। छात्र-छात्राएं भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देंगे समिति सदस्य हेमंत कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 1989 से यहां लगातार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार भी पंडाल श्रद्धालुओं के लिए बड़ा आकर्षण बनेगा। पंडाल को इको-फ्रेंडली सामग्री जैसे बांस, कपड़ा और फोम से बनाया जा रहा है। पूजा प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी चल रही हैं। डांस शिक्षिका रिकी बकती ने बताया कि छात्र-छात्राएं भगवान के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देंगे, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी। दुर्गा पूजा के दौरान धनबाद में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *