धनबाद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:निरसा में तीन आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद

निरसा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है। निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने यह जानकारी दी। 10 जुलाई की रात कालूबथान ओपी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार निरसा थाना कांड संख्या-375/25 में चोरी की गई मोटरसाइकिल पिंड्राहाट से कलियासोल जा रही थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने कलियासोल-पतलाबाड़ी मुख्य मार्ग पर चेकिंग की। दूसरा आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया जांच के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पुलिस ने विजय महतो उर्फ हरिबोल महतो को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। विजय सावलापुर, पाथरडीह का रहने वाला है। दूसरा आरोपी उमेश महतो बाइक छोड़कर भाग गया। उमेश परसबनिया का निवासी है। विजय महतो की निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा। इनमें बिट्टू महतो उर्फ विकास महतो और रॉकी यादव शामिल हैं। बिट्टू बेनागड़िया, चिरकुंडा का रहने वाला है। रॉकी भालुकसुंडा, गोपीनाथपुर का निवासी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *