धनबाद में रविवार को मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस घटना में 40 मजदूर घायल हुए हैं। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के NH19 लेदाटांड़ के पास की है। सभी घायल मजदूरों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है। सभी घायल मजदूर गिरिडीह जिले के पीरटांड़ और मधुबन के रहने वाले हैं। वे कतरास की कोयला खदान में काम करने जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तोपचांची साहू बहियार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए SNMMCH रेफर तोपचांची अस्पताल में एक साथ इतने घायलों के पहुंचने से जगह की कमी हो गई। घायल मजदूरों को हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH रेफर कर दिया गया। करीब छह एम्बुलेंस से घायलों को धनबाद भेजा गया। बेकाबू होकर पलटा वाहन पिकअप वैन चालक पंकज हेंब्रम ने बताया कि वह मजदूरों को कतरास ले जा रहा था। वहां ये मजदूर कोयला खदान से कोयला निकालकर वाहनों में लोडिंग का काम करते हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घायल मजदूर मित्तलाल मरांडी ने बताया कि ड्राइवर वाहन संभाल नहीं सका और सड़क पर पलट गई


