धनबाद में शरारती तत्वों ने दो दुकानों में लगाई आग:जनरल स्टोर और होटल की सामग्री जलकर राख, मालिक का दावा 5 लाख का नुकसान

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के पुराना स्टेशन यार्ड के पास देर रात शरारती तत्वों ने दो दुकानों में आग लगा दी। एक जनरल स्टोर और एक होटल में लगी इस आग से दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक ने बताया कि आग से लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना धनसार थाने में दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। दुकानों में दो-तीन बार चोरी हो चुकी है दुकान संचालक रेखा देवी ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी इन दुकानों में दो-तीन बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में धनसार थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यहां नशेड़ियों का अड्डा बन गया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तब किसी ने देर रात उनकी दुकानों में आग लगा दी। दिलीप भगत, जो दूसरे दुकान के मालिक हैं, ने बताया कि उनके पास दो दुकानें हैं – एक जनरल स्टोर और एक होटल। जनरल स्टोर उनकी पत्नी और बेटी चलाती थीं, जबकि होटल वह खुद संचालित करते थे। इन्हीं दो दुकानों से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। सख्त कार्रवाई करने की मांग अब दुकानें जल जाने से वे संकट में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से गरीब योजना के तहत कुछ मदद की उम्मीद जता रहे हैं, जिससे उनके परिवार का संकट कम हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *