धनबाद के बाईपास बलियापुर रोड स्थित डांगी मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में विनोद नगर निवासी डब्लू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब डब्लू कुमार अपने काम से जा रहे थे और एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने डांगी मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी वाहन चालकों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर विरोध जता रहे थे। आक्रोशित भीड़ और परिजनों को समझाकर शांत किया सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित भीड़ और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से जाम हटा लिया। जाम हटने के बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है।


