धनबाद में स्टांप की दो दुकान में लगी आग:कई फॉर्म और जरूरी कागजात जले, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

धनबाद में आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। ताजा मामला कोहिनूर मैदान का है, जहां स्टांप टिकट फॉर्म विक्रेताओं की दो दुकानों में आग लग गई। घटना में निर्मल सिंह की दुकान में रखे कई फॉर्म और जरूरी कागजात जल गए। हालांकि, स्टांप टिकट अन्यत्र रखे होने के कारण बच गए। दूसरे विक्रेता एके पांडा की दुकान को भी आंशिक नुकसान हुआ, जिसमें केवल छत का कुछ हिस्सा जला। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे आग की सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। कोहिनूर मैदान में करीब एक दर्जन स्टांप टिकट की दुकानें और कई विक्रेता हैं। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। निर्मल सिंह के पुत्र प्रभुजीत सिंह चावला ने बताया कि उनकी दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं है। इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *