धनबाद में स्टेशन रोड में फूल दुकानदारों को पीटा:दुकान में तोड़फोड़, बाइकें भी तोड़ डालीं; तीन गंभीर रूप से घायल

धनबाद के स्टेशन रोड पर रांगाटांड के करीब 40 असामाजिक तत्वों ने देर रात हमला कर दिया। हमलावरों ने फुटपाथ दुकानदारों और SAP जवान को निशाना बनाया। इस हमले में तीन दुकानदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना एक दिन पहले की मामूली झड़प से शुरू हुई। रांगाटांड के 4-5 लोग रेलवे कॉलोनी में एक कर्मचारी से मारपीट कर रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद करीब 40 लोग आ गए और उन्होंने SAP जवान और दुकानदारों पर हमला कर दिया। पुलिस कार्रवाई न होने पर अगली रात फिर आए हमलावर SAP जवान ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई न होने पर अगली रात हमलावर हथियारों से लैस होकर आए। उन्होंने दुकानदारों की पिटाई की और दुकानें लूट लीं। लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। कई आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दुकानदारों ने सदर थाने में दूसरी FIR दर्ज कराई है। आरोपियों में रवि मंडल, विष्णु मंडल, चंदन मंडल, मांझी मंडल, अमित कुमार, अरविंद मंडल, छोटू वर्मा, चंदन यादव, धीरज यादव, बैजू यादव, रवि हाड़ी और शुभम गुप्ता शामिल हैं। कई आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *