धनबाद में हाइवा ने स्कूटी को मारी टक्कर:दुःखहरनी मंदिर के पास हादसा, एक गंभीर रूप से घायल; सड़क जाम

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने हादसा कर दिया। बुधवार को दुःखहरनी मंदिर मोड़ के पास हाइवा ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय अशोक केसरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क जाम लग गया। घटना उस समय हुई, जब अशोक केसरी अपनी स्कूटी से रांगटांड, धनबाद स्थित श्रृंगार दुकान जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक बताई मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई है। घायल के बड़े भाई विनोद केसरी ने बताया कि अशोक रोज की तरह दुकान जा रहे थे। उन्होंने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विनोद का कहना है कि तेज रफ्तार हाइवा की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सुबह से रात 10 बजे तक हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *