धनबाद में हाईवा खलासी ने फांसी लगा ली:ट्रक से ही लटकता मिला बॉडी, पुलिस मौके पर पहुंची, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

धनबाद के अंगारपथरा में रविवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। नेशनल अंगारपथरा में खड़ी एक हाईवा से 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान ढोकरा निवासी करण राय उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। करण राय पिछले कुछ दिनों से लोयाबाद में अपने मामा टूपेंद्र सिंह के घर रह रहा था। वह हाईवा में खलासी का काम कर रहा था। रविवार की सुबह हाईवा चालक बजरंगी ने करण को नाश्ते के लिए बुलाया। करण हाईवा से उतरकर नीचे आया। कुछ समय बाद उसका शव हाईवा के पिछले हिस्से में गमछे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया अंगारपथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे करण ऊपर चढ़कर फांसी लगा सकता था। इस वजह से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *