धनबाद में 8 लेन सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:जिला प्रशासन ने दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया

धनबाद के नावाडीह स्थित 8 लेन सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक अवैध दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई धनबाद के अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार की देखरेख में हुई। अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि 8 लेन सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें संचालित थीं और नए निर्माण कार्य भी चल रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। इसके बाद जिला प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। सीओ रामप्रवेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र के अलावा जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया गया है, वहां भी अभियान चलाकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वहीं, सड़क किनारे दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने दावा किया कि जिला प्रशासन अचानक जेसीबी लेकर पहुंचा और उन्हें कोई पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी दुकानें ध्वस्त होने से अब उनके सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *