धनवार पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया:छह बाइक और दो मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के धनवार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह चोरी की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंदर प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार क्षेत्र के बरजो की ओर से चोरी की एक नीले रंग की अपाची बाइक लाई जा रही है। इस सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इरगा नदी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। गैरेज में चोरी की बाइक मॉडिफाई करते थे जांच के दौरान एक नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मनउवर अंसारी के रूप में हुई, जो हिंदुस्तान बाइक सर्विस सेंटर चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मुलाकात अब्दुल सत्तार अंसारी से हुई थी, जिसने उसे चोरी की बाइक खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल किया। सत्तार ने बताया कि बिहार निवासी अमर चौधरी चोरी की बाइकें उपलब्ध कराता है, जिन्हें गैरेज में मॉडिफाई कर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। मनउवर अंसारी की निशानदेही पर उसके घर से दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं, अब्दुल सत्तार अंसारी के पास से दो मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल मिला। सत्तार की जानकारी पर पुलिस ने तीसरे आरोपी आजाद अंसारी, निवासी लकठाही, थाना धनवार को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की। बिहार के अमर चौधरी की तलाश जारी है। पुलिस ने कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल सहित पुलिस बल शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *