धन कमाने के लिए गलत रास्ता कभी नहीं अपनाना चाहिए : शून्य

लुधियाना| शनिगांव में शनिवार को शनिदेव की आरती हुई। गुरु शून्य ने अपने प्रवचनों में कहा कि एक व्यक्ति रोज संत के पास उपदेश लेने आता था। एक दिन संत ने उसे कहा कि कल आना। अगले दिन वह फिर पहुंच गया। संत उसे श्मशान ले गए। वहां अमीर और गरीब दोनों की चिता की राख उठाई और कहा कि देखो अमीर और गरीब में कोई फर्क नहीं है। इसलिए धन कमाने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। मृत्यु के बाद कुछ साथ नहीं जाता। व्यक्ति ने कहा, यह बात मैं जीवनभर याद रखूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *