धमतरी का आर्मी जवान लापता, खोजबीन शुरू हुई

धमतरी | जिले का रहने वाला एक आर्मी जवान लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सत्येंद्र शांडिल्य (30) है। जो भीतररास का रहने वाला है। वह 21 दिसंबर 2025 को अमृतसर एक्सप्रेस से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 2-3 दिनों के बाद जवान निर्धारित समय पर जालंधर स्थित अपनी यूनिट में नहीं पहुंचा। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को कॉल कर जानकारी दी कि जवान अभी तक यूनिट में नहीं आया है। घबराए परिजन तुरंत सिहावा थाने पहुंचे। गुमशुदगी दर्ज कराई। एएसपी एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि जवान 21 दिसंबर को पंजाब के लिए रवाना हुआ था, लेकिन तैनाती स्थल तक नहीं पहुंचा है। पुलिस जवान के तलाश में जुट गई है। उसकी अंतिम लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *