धमतरी के लॉज में युवक ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा- कैंसर से परेशान हूं, इलाज नहीं करा सकता

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक लॉज के कमरे में एक युवक की लाश मिली है। युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने लिखा कि वह कैंसर से पीड़ित है और इसी कारण आत्महत्या कर रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बस स्टैंड के पास आशियाना लॉज में 6 अप्रैल को युवक की किशोर कुमार वैष्णव की लाश देखी गई थी। लॉज के बाहर तक बदबू फैल चुकी थी। लेकिन परिजनों को सूचना देने के बाद 208 नंबर कमरा पुलिस ने सील कर दिया था। फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश परिजनों के इंतजार में 7 अप्रैल को लॉज से शव को बाहर निकाला गया। मंगलवार को फोरेंसिक टीम पहुंची। तस्दीक करने के बाद फांसी के फंदे पर लटकी युवक की लाश को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बिलासपुर का रहने वाला था युवक थाना प्रभारी राजेश मरई बताया की लॉज में मिली लाश किशोर कुमार वैष्णव जिला बिलासपुर का रहने वाला है। सुसाइड नोट 4 अप्रैल को लिखा गया है। आशंका है कि युवक ने 4 अप्रैल को ही सुसाइड किया गया होगा। सुसाइड नोट में परिजनों का मोबाइल नंबर भी दर्शाया गया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मैं कैंसर की पीड़ित हूं और बीमारी का इलाज नहीं करा सकता। जिसके कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। मौत की सूचना मेरे परिजनों को देने के बाद शव को यहीं जला दिया जाए। बताया जा रहा है कि युवक ने सुसाइड नोट अपने दोस्तों को भी शेयर किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *