धमतरी जिला अस्पताल में घंटों खड़ी रहीं गर्भवती:सोनोग्राफी के लिए 9 बजे बुलाया, नहीं पहुंचे डॉक्टर तो घर लौटी महिलाएं

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुबह 9 बजे का समय दिया था। मरीजों को पर्ची में टेबल नंबर भी दिया गया था। लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। गर्भवती महिलाएं घंटों तक अस्पताल में बैठी रहीं। डॉक्टर के न आने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर इमरजेंसी केस के लिए गए थे। डॉक्टर का इंतजार करती रहीं महिलाएं शुक्रवार को गर्भवती महिलाएं पर्ची पर लिखे टाइम पर अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद डॉक्टर का इंतजार करते रहे। सोनोग्राफी के लिए गर्भवती महिलाओं की संख्या बढ़ती गई। और जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए भीड़ लग गई। वहीं 11 बजने के बाद भी डॉक्टर मरीज को समय देने के बावजूद नहीं पहुंचे। काफी देर तक सोनोग्राफी के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे तो गर्भवती महिलाएं अपने-अपने घर लौट गई। जब इस बात की सूचना नगर निगम कि आयुक्त प्रिया गोयल को लगी तो तत्काल जिला अस्पताल निरीक्षण पहुंचे। डॉक्टर जरूरी काम से छुट्टी में- आयुक्त परिजनों ने बताया बताया कि वह काफी दूरी तय कर जिला अस्पताल सोनोग्राफी के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को डॉक्टर नदारद थे। निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि सोनोग्राफी के डॉक्टर जरूरी काम से छुट्टी में है। जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए जल्द ही दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *