धमतरी नगर निगम में नए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति:कांग्रेस ने तीन बार के पार्षद दीपक सोनकर को सौंपी जिम्मेदारी, निगम में हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर तीन बार के पार्षद दीपक सोनकर को चुना गया है। वहीं, सत्येंद्र देवांगन को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सोनकर के नगर निगम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दीपक सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सत्ता पक्ष द्वारा कोई गलत कार्य किया गया तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी और शहर के विकास के लिए हर सकारात्मक पहल में सहयोग करेगी। नगर निगम में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने बनाई रणनीति
धमतरी निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर निगम पर कब्जा जमाया है। कुल 39 पार्षदों में से भाजपा को 27, कांग्रेस को 7 और 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बहुमत के आधार पर भाजपा ने सभापति पद पर एक महिला को नियुक्त किया है। अब विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने महिमा सागर वार्ड से तीसरी बार पार्षद बने दीपक सोनकर को नेता प्रतिपक्ष और जोधपुर वार्ड से पहली बार पार्षद बने सत्येंद्र देवांगन को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर का राजनीतिक सफर
उम्र: 37 वर्ष शिक्षा: स्नातक (बीए) वार्ड: महिमा सागर राजनीतिक पृष्ठभूमि: छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय। 2009 में NSUI के जिला अध्यक्ष बने। 2012 में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। 2014 में पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए। 2015 में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे। 2019 और 2025 में दोबारा पार्षद बने। वर्तमान में कांग्रेस के नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष। उप नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र देवांगन का राजनीतिक सफर
उम्र: 28 वर्ष शिक्षा: बीए फाइनल वार्ड: जोधपुर राजनीतिक पृष्ठभूमि: 2016 में स्कूल अध्यक्ष बने। 2017-2019 तक NSUI के संयोजक रहे। 2019-2020 में NSUI ब्लॉक अध्यक्ष। 2020 से अब तक युवा कांग्रेस के जिला महासचिव के रूप में कार्यरत। 2025 में पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए और अब उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *