छत्तीसगढ़ के धमतरी में सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा ने स्थानीय पार्षद का गुस्सा चरम पर पहुंचा दिया। वार्ड के निवासी पिछले तीन महीने से शौचालय में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। इससे लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान वार्डवासियों ने सुबह पार्षद के घर पहुंचकर अपनी व्यथा बताई। इस समस्या को लेकर पार्षद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने लाठी लेकर अधिकारियों, ठेकेदार और सब-इंजीनियर को फटकार लगाई। पार्षद ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान होना चाहिए। पार्षद ने अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार पर उठाया डंडा दरअसल, वार्डवासियों की समस्या सुनने भाजपा पार्षद नम्रता पवार शौचालय के पास पहुंच गई। इनके बाद उन्होंने अधिकारी,सब इंजीनियर, और शौचालय ठेकेदार को बुलाया। पार्षद नम्रता पवार भड़कने लगी। 24 घंटे के अंदर समस्याओं के निपटारे की मांग कहने लगी कि 24 घंटे के अंदर हर समस्याओं का रिजल्ट चाहिए। निगम से कोई बहाना या सफाई नहीं चाहिए। सिर्फ रिजल्ट चाहिए। यह भी कहते नजर आई की इतने दिन से प्यार से बोलने पर किसी के कान में सुनाई आया। समस्याओं को लेकर जब हल्ला हुआ। तब अधिकारी ठेकेदार और सब इंजीनियर मौके पर पहुंचे।


