धमतरी में आधी रात ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:रेत और धूल मारकर बुझाई; जागरूक युवाओं की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

धमतरी जिले में आधी रात को एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। यह ट्रांसफॉर्मर सिविन टर्निंग पर स्थित था। रात का समय होने के कारण वहां कोई आवाजाही नहीं थी। स्थानीय युवाओं ने जब आग की लपटें देखीं, तो वे तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास से रेत और धूल इकट्ठा की। इसके बाद उन्होंने रेत का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया। युवाओं की इस तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह विकराल रूप ले सकती थी। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना की। अपने काम से कही जा रहे थे युवा घटना के समय सुनसान रोड में शहर के युवा अपने किसी निजी काम से जा रहे थे। तभी ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगी थी। युवाओं में सबसे पहले दमकल की टीम को सूचना दी। दमकल के आने से पहले रेत फेंक करके आग को कुछ मिनटों में काबू पा लिया गया। युवाओं ने की अपील इनमें सुभाष चंद्रकार, निक्कू यादव, तनवीर सिन्हा शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बस स्टैंड के पास ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लगी थी। उसको देखते हुए ही आग को बुझाने के लिए दिमाग लगाया। युवाओं ने इस तरह की घटनाओं को लेकर अपील की है कि कोई भी आगजनी की घटना होती है। तो तुरंत जितना हो सके उतना लोग को आग पर काबू पाने की कोशिश करें और अगर कहीं पर आग लगती है तो भीषण रूप लेने से पहले आग को काबू पा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *