धमतरी में उपद्रवियों का आतंक:हटकेशर वार्ड में घरों में घुसकर महिलाओं से की मारपीट, कपड़े फाड़े, थाने में की शिकायत

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के हटकेशर वार्ड में उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की है। रात 8 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने वार्ड में घुसकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। एक माह पहले इन्हीं लोगों ने मोहल्ले में चाकू, पिस्टल और अन्य हथियार रखे थे। आरोपी मोहल्ले वासियों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। महिलाओं ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे और भी आक्रामक हो गए। वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने तीन बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद आक्रोशित लोग कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है। एएसपी ने थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रात में घरों के दरवाजें खटखटाते हैं बदमाश वार्ड की महिलाओं ने बताया कि नशे की हालत में बदमाश आते हैं और मारपीट करते हैं। बदमाश घर के दरवाजे को खटखटाते हैं। उपद्रवी हथियार लेकर पहुंचते हैं और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस जाते हैं। बीती रात हुई घटना में तीन बार पुलिस थाने में फोन किया गया, जिसके बाद भी मोहल्ले में कोई नहीं पहुंचा। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि वार्ड में दो बदमाशों के गुंडागर्दी की सूचना मिली है। जिस पर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गुंडे बदमाश के खिलाफ पहले से अपराध पाया गया तो उसकी जमानत निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *