धमतरी में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन:सरकार की नीतियों का जताया विरोध, SDM को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

धमतरी जिले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। मंगलवार को गांधी मैदान में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने मंच से भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। अघोषित विद्युत कटौती, घरेलू गैस में वृद्धि, बेरोजगारी भत्ता, महाविद्यालय के छात्रों को मासिक यात्रा भत्ता जैसे विभिन्न विषयों को लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ओमकार साहू ने बताया कि ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। केंद्र सरकार मोदी की गारंटी, राज्य सरकार की गारंटी, लगभग 16 महीने में जो भी वादा किया उसको अबतक पूरा नही किया गया। बिजली, सिलेंडर के मुद्दे पर सरकार को घेरा कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद प्रदेशभर में बार-बार अघोषित विद्युत कटौती हो रही। घरेलू रसाई गैस में 50 रू. की वृद्धि, नगरीय निकाय क्षेत्र में संपत्ति कर का गलत मूल्यांकन, इतवारी बाजार स्थित हमर अस्पताल का जीर्णोद्वार, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता पर रोक, महाविद्यालय छात्राओं को मासिक यात्रा भत्ता, भाजपा के घोषणा पत्र अनुसार 500 रु. में रसोई गैस सिलेंडर जैसे कार्यों से प्रदेश की आमजनता एवं किसान बहुत परेशान एवं आक्रोशित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *