धमतरी में कार पलटी, बच्ची सहित 3 सुरक्षित:जोगीडीह मोड़ पर हुआ हादसा, सड़क पर बिखरी गिट्टियों से फिसली कार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोग सुरक्षित बच गए। सड़क पर बिखरी गिट्टियों को हादसे का कारण बताया जा रहा है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगीडीह मोड़ के पास हुई। कार क्रमांक CG 05 AJ 1560 मगरलोड से धमतरी की ओर जा रही थी। राहगीरों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। बताया गया है कि ग्राम जोगीडीह स्थित गिट्टी खदान से निकलने वाले वाहनों से सड़क पर गिट्टियां बिखर जाती हैं। इन्हीं बिखरी हुई गिट्टियों के कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *