धमतरी में गांजा तस्करी का भंडाफोड़:ढाबे के पास से 3.5 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; बुलेट और मोबाइल भी जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। भखारा थाना पुलिस ने मोहन ढाबे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन ढाबे के पास गांजा की खरीद-बिक्री होने वाली है। इस पर भखारा थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार सतनामी और तरुण कुमार साहू उर्फ लादेन को गांजा का लेन-देन करते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी धर्मेंद्र कुमार सतनामी (40) नवागांव थूहा कुरूद का रहने वाला है। दूसरा आरोपी तरुण कुमार साहू (26) ग्राम सेमरा भखारा का निवासी है। दोनों आरोपी ढाबे के पास भीड़ का फायदा उठाकर गांजा बेच रहे थे। आरोपियों के बुलेट और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्त सामान की कीमत 2 लाख 24 हजार 560 रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ रागिनी मिश्रा के अनुसार, धमतरी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *