​​​​​​​धमतरी में गुमशुदा महिला की खेत में मिली लाश:तीन दिन से लापता थी,घर से 2 किमी दूर खेत में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम सिलौटी और सौराबांधा के बीच एक खेत में महिला का शव मिला है। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। उसका शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो उन्होंने वहां महिला का शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर से 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला महिला का शव जांच में महिला की पहचान दुर्गा साहू (43), निवासी सौराबांधा के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि महिला शुक्रवार को अपने घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। महिला का शव उसके घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत में मिला। शव पर नहीं मिले चोट या हिंसा के निशान महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भखारा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *