धमतरी में चला निगम का बुलडोजर:अवैध सड़क निर्माण को किया ध्वस्त, 4 ट्रैक्टर मुरुम जब्त; आगे भी जारी रहेगा कार्रवाई

धमतरी नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनी हुई सड़कों को ध्वस्त कर दिया और 4 ट्रैक्टर मुरुम भी जब्त किया है। कलेक्ट्रेट परिसर के पास भू-माफियाओं द्वारा बिना किसी अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध सड़कों को ध्वस्त कर दिया। यह घटना विशेष रूप से चिंताजनक इसलिए है क्योंकि अवैध प्लाटिंग का कार्य कलेक्ट्रेट से मात्र कुछ दूरी पर किया जा रहा था। नगर निगम के उपायुक्त पीसी शर्मा ने बताया कि अवैध प्लाटिंग लगभग आधा एकड़ में फैला हुआ था, जानकारी मिलते ही नगर निगम में नोटिस जारी करते हुए अवैध प्लाटिंग में मुरुम डाला। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध निर्माण गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *