धमतरी में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के आरंभ पर जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल में संपन्न हुआ। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को गणवेश और पुस्तकें प्रदान की गईं। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों का भी सम्मान किया गया। मंत्री ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित प्रभारी मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है। मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से वे जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित एसपी और कलेक्टर का उदाहरण देते हुए छात्रों को आईपीएस और आईएएस बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लक्ष्मण मस्तुरिया का एक गीत भी प्रस्तुत किया, जिस पर विद्यार्थियों ने तालियों से स्वागत किया।


