धमतरी में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार:सिहावा-नगरी मार्ग पर ढाबे के CCTV में कैद हुई घटना, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया। यह घटना शनिवार शाम को सिहावा-नगरी मार्ग पर स्थित एक ढाबे के पास हुई। घटना का पूरा दृश्य ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के समय सड़क पर लोगों का आवागमन जारी था। ढाबे में भी कई लोग मौजूद थे। तेंदुए को देखकर वहां मौजूद अन्य कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद तेंदुआ शिकार को लेकर जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। धमतरी जिले में यह पहली बार नहीं है जब जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में आए हैं। इस क्षेत्र में पहले से ही हाथियों की उपस्थिति दर्ज की गई है। अब तेंदुए की दस्तक ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश तिवारी ने बताया कि एक कुत्ते को तेंदुए ने शिकार बनाया है। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने दी है। इसके बाद पतासाजी करने पर जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि ढाबा जंगल से लगा हुआ है। और जंगल में लगातार तेंदुए की दस्तक होते रहती है। जंगल किनारे कुत्ता गया हुआ था। जिसके चलते तेंदुआ ने कुत्ते को ही शिकार बना लिया। जंगल में न जाने को लेकर अलर्ट जारी बताया गया कि जिस जगह पर तेंदुआ दिखा ठीक 800 मीटर दूरी पर हाथी भी मौजूद है। वन विभाग में अपील किया है कि उस जंगल में ग्रामीण ना जाए और सतर्क रहें। लगातार तेंदुए की निगरानी की जा रही है और उस क्षेत्र में हाथी भी मौजूद है। जिसकी भी निगरानी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *