धमतरी में धर्मांतरित शव गांव में दफनाने से रोका:विरोध के बाद कब्रिस्तान ले गए; पुलिस की मौजदूगी में अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में धर्मांतरण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को गांव में दफनाने का विरोध किया। विरोध के बाद महिला के शव को धमतरी शहर के क्रिश्चियन कब्रिस्तान में दफनाया गया। यह घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के नवागांव में हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। हालात को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान में अंतिम क्रिया की गई। शव गांव में ही दफनाने की तैयारी थी मृतक महिला का नाम बूधा बाई साहू था, जिनकी उम्र 85 वर्ष थी। उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवारजन शव को गांव में ही दफनाने की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों ने शव दफनाने का विरोध किया क्योंकि मृतक महिला का बेटा कुछ सालों से ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की। स्थिति को देखते पुलिस बल लगाई गई, माहौल शांत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अर्जुनी थाना प्रभारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के शव को धमतरी के क्रिश्चियन समुदाय के कब्रिस्तान में दफनाया जा सका। अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में अब शांति का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *