धमतरी में नशीली दवाओं की बिक्री पर कार्रवाई:मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं, क्लिनिक में नियमों का उल्लंघन; दोनों सील

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग और खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। ग्राम कोलियारी स्थित श्री हरि मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इनमें गाउट गोल्ड, चन्दा गोली और जॉइन पैन पाउडर शामिल थे। दुकान संचालक नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस कारण मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। क्लिनिक में नहीं किया जा रहा था नियमों का पालन इसी गांव में डॉ. दीप सौरभ चंद्राकर के क्लिनिक की भी जांच की गई। क्लिनिक में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। साथ ही क्लिनिक का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था। इन नियम उल्लंघनों के कारण क्लिनिक को भी सील कर दिया गया। कलेक्टर ने लोगों ने की ये अपील कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नारको को-ऑर्डिनेशन बैठक में जिले में नशीली पदार्थों के खिलाफ संगठित कार्रवाई का आह्वान किया था। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या अनियमित गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *