धमतरी में पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा:100 युवा दो दिन में 30 गांवों में करेंगे जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का प्रचार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल की गई है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और विवेकानंद युथ सर्किल ने दो दिवसीय साइकिल यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा मां बिलाई माता मंदिर से शुरू हुई। साइकिल यात्रा में 50 से अधिक लोग शामिल हैं। शहर की घड़ी चौक में इन यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा का मार्ग धमतरी नगर से संबलपुर छाती होते हुए कुरूद और मेघा तक है। पहले दिन की यात्रा के बाद मेघा में विश्राम किया जाएगा। यात्रा के छह प्रमुख उद्देश्य हैं। जल संरक्षण, जंगलों का विस्तार और संरक्षण, जमीन को प्लास्टिक मुक्त करना, रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना और विलुप्त हो रहे जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रयास करना। यात्री जिले के चारों विकासखंडों में जाएंगे। वे करीब 30 गांवों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इकोसिस्टम को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। दो दिन में कुल 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *