छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑटो कुएं में गिर गया, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों सहित 7 लोग सवार थे। जो सुरक्षित बच गए। लेकिन ऑटो पूरी तरह कुएं में डूब गया। रिवर्स के दौरान यह हादसा हुआ। घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम बगदेही की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक सड़क पर मलबा होने के कारण वाहन को रिवर्स कर रहा था। रिवर्स लेते समय ऑटो बेकाबू होकर बिना बाउंड्री वाले कुएं में जा गिरा। दलदलनुमा कुआं होने के कारण ऑटो तेजी से अंदर धंस गया। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों फौरन ऑटो बच्चों और बुजुर्गों को तुरंत बाहर निकाला। जिसमें सरपंच पति जयंत ध्रुव के दो नाती भी सवार थे। जो सुरक्षित हैं। सरपंच पति जयंत ध्रुव ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को पकड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कुएं में डूब गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ग्रामीणों की मदद से सभी को बचा लिया गया। ऑटो चालक अशोक टंडन ने बताया कि वह बस्ती घूमने आए थे और सड़क बंद होने के कारण रिवर्स ले रहे थे। उन्हें पीछे कुएं का ध्यान नहीं रहा, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि सभी सवार सुरक्षित हैं। ऑटो निकालने की तैयारी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की गहराई का आकलन कर रही है। ऑटो को कुएं से निकालने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों को दलदलनुमा कुएं के पास जाने से रोका जा रहा है। कुएं की चौड़ाई लगभग 7 फीट और गहराई अधिक बताई जा रही है।


