धमतरी में बस ने स्कूटी सवार मजदूर को मारी टक्कर:जालमपुर के पास हुआ हादसा, स्कूटी को 10 फीट तक घसीटा, मजदूर गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक यात्री बस ने स्कूटी सवार मजदूर को टक्कर मार दी। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर सिहावा रोड के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस स्कूटी को करीब 10 फीट तक घसीटती हुई ले गई, जिससे स्कूटी सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मजदूर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बस के सामने का शीशा भी टूटकर सड़क पर बिखर गया। घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती आसपास मौजूद युवाओं ने घायल मजदूर को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर की पहचान हर तरह निवासी सुनील के रूप में हुई है, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुनील सिहावा रोड के पास एक आरा मिल में काम करता है। वह अपने काम से स्कूटी पर सिहावा रोड की तरफ जा रहा था, तभी नगरी की ओर से आ रही यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *