धमतरी में बाइक सवार 2 युवक की मौत:अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, सिर में गंभीर चोट आने से तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को बाइक बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती की है। जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद के ग्राम में रहने वाला चितवंत ध्रुव (50) और धमतरी के ग्राम नवागांव रहने वाला छोवा दास (37) बाइक पर शराब पीकर धमतरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर मर्चूरी में रखने के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *