छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अजीब नजारा देखने को मिला। मगरलोड क्षेत्र के चुचरूंगपुर में शराब दुकान के पास सड़क पर एक 6 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों को यह पेड़ की टहनी जैसा लग रहा था। जब अजगर हिलने-डुलने लगा, तो लोग घबराकर दूर भाग गए। कुछ साहसी लोगों ने पास जाकर इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। अजगर के सड़क पर आने से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोक दीं। जब तक अजगर सड़क पार कर नहीं गया, तब तक वाहन वहीं खड़े रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए जमा हो गए। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। …………………….. सांप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बहते पानी में नाग-नागिन के डांस का VIDEO:धमतरी में एक-साथ लिपटे दिखे, बालोद में 5 फीट का अजगर; पढ़िए सांपों से कैसे करें बचाव छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करीब 7-7 फीट के नाग-नागिन का जोड़ा डांस करते दिखा है। दोनों बहते पानी में एक साथ लिपटे नजर आए। श्याम तराई के पास नाले में दो सांपों का अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। वहीं बालोद जिले में करीब 5 फीट लंबा यह अजगर खेतों के रास्ते गांव पहुंच गया। अजगर को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। पढ़ें पूरी खबर…


